हरियाणा/ यूटर्न/ 26 मार्च। पिछले कई वर्षो से स्कूलों में रील और मीम बनाने के मामले सामने आ रहे है, जिसको देखते हुए हरियाणा के जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में सख्ती की है और लेटर जारी किया है। जिसमें लिखा है कि टीचर, स्टूडेंट और कोई भी वर्कर स्कूल के समय में रील या मीम नहीं बनाएगा। क्योंकि इससे विद्यार्थियों कि पढ़ाई और अनुशासन पर असर पड़ेगा। लेटर में यह भी स्पष्ट किया है के अगर कोई शिक्षा या संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाना चाहता है, तो उनको पहले शिक्षक से अनुमति लेनी होगी और उनकी निगरानी में वीडियो बनानी होगी। यह आदेश देने के 5 मुख्या कारण है। जिसमें इससे विद्यार्थियों कि पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए, वीडियो बनाते समय कुछ छात्र अपनी निजी जानकारी भी दे देते है तो इससे बचने के लिए, कोई भी गैर-शैक्षणिक या प्रचारात्मक सामग्री स्कूल में नहीं बनाई जाएगी, स्कूल के अनुशासन और छवि को नुक्सान ना पहुँचाया जाये, अगर कोई शिक्षा के लिए वीडियो बनानी है तो पहले उसके लई अनुमति लेनी होगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि सोशल मीडिया का उपयोग विद्यार्थी को शिक्षा देने के लिए या जागरूक करने के लिए ही हो।