Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/26 मार्च।पंजाब में मौसम तेजी से बदल रहा है और अगले दो दिनों के लिए आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। वीरवार को दोपहर बाद मौसम बदलने लगेगा और शाम तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शुक्रवार को 8 जिलों में थंडरस्टॉर्म की चेतावनी है। पिछले 24 घंटों में गुरदासपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.5°C दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 12.5°C रहा। शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन बादलों के कारण तापमान में गिरावट और हल्की राहत मिल सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी संभव है। रविवार को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे पंजाब में तेज आंधी-तूफान का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान हवाएं 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं और कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिससे फसलों को नुकसान का खतरा बना रहेगा।