अमृतसर/यूटर्न/26 मार्च।अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण सामने आई है। मुख्यमंत्री श्रवण आशीर्वाद योजना के तहत यहां 5 बच्चों के सफल कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन किए गए, जिससे वे अब सुनने लगे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों ने ऑपरेशन के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, हालांकि बोलने की क्षमता विकसित करने के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. गुरबख्श सिंह ने बताया कि बच्चों के सामान्य विकास में 1 से 3-4 साल लग सकते हैं, लेकिन समय पर इलाज से वे सामान्य जीवन जी सकते हैं। इस योजना के तहत महंगा इलाज पूरी तरह मुफ्त किया जा रहा है, जबकि निजी अस्पतालों में इसका खर्च लाखों तक होता है। डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि बच्चे को सुनने में दिक्कत हो तो तुरंत जांच कराएं, ताकि समय रहते इलाज संभव हो सके।