रक्तदान एक सामाजिक कार्य: एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी
लुधियाना/यूटर्न/26 मार्च। 1989 से मानवता की सेवा को समर्पित न्यू यंग फाइव स्टार क्लब, भोला बाबा रत्न मुनि जैन युवा सोसायटी और मां वैष्णो देवी चैरिटेबल अस्पताल की ओर से 31 मार्च को भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 49वां विशाल राज्यस्तरीय रक्तदान कैंप सुंदर नगर स्थित किंग पैलेस में आयोजित किया जाएगा। कैंप की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी हैं। इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं और लोगों को आमंत्रित करने का अभियान भी तेज कर दिया गया है।
इसी कड़ी में रख बाग स्थित पक्षी धाम में पक्षी सेवा सोसायटी के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा व सदस्यों को कैंप का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान राजेश जैन बॉबी की टीम ने पक्षियों की सेवा करते हुए दाना भी डाला और समाज सेवा का संदेश दिया। इस मौके पर गौतम जालंधरी, विक्की कुन्द्रा, हनी जैदका, अजय सिक्का, अशोक साई, डी.के. अरोड़ा, राकेश ननचाहल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा रक्तदान कैंप के लिए विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य व्यक्तियों को भी निमंत्रण दिया गया, जिनमें आईडीपी इंटरनेशनल एजुकेशन इंस्टीट्यूट से हरजोत सिंह थिंड, तान्या मुटरेजा, ग्लोरियस लेडीज क्लब से रुचिका थापर, मेघा श्री, मोना लहरी, एंकर सिद्धक़ सिंह, रोहित गुंबर, मुनीश बहल, डॉ. अदिति बांसल, जतिंदर जैन, एडवोकेट सुमित शर्मा, एडवोकेट हर्ष शर्मा, एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी, सेल टैक्स कमिश्नर रणधीर सिंह गिल, गुरमीत कुमार, संजीव गुप्ता, टी.एस. थापर, अभिषेक जैन, नवीन जैन और अभिनव जैन शामिल हैं।इसके साथ दर्शन लाल बवेजा ने कहा कि समाजसेवा के ऐसे कार्य लोगों को एकजुट करते हैं और मानवता के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी ने कहा कि रक्तदान एक सामाजिक कार्य है।टैक्सेशन डिपार्टमेंट्स सहित कैंप में शामिल होगे।