Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/25 मार्च। महेंद्रगढ़ के मोहल्ला महायचान में स्थित एक गद्दा और सोफा गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया और गोदाम में रखे एलपीजी गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे स्थिति और गंभीर होने से बच गई। हालांकि आग की वजह से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मालिक बृजेश के अनुसार, करीब 18 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में सोफा बनाने का सामान, फोम के बोरे और तैयार सोफा सेट पूरी तरह नष्ट हो गए। गनीमत रही कि आसपास के मकान सुरक्षित रहे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पीड़ित ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।