Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 मार्च। लुधियाना के फोकल पॉइंट फेज-7 स्थित एक सारिया फैक्ट्री में 53 वर्षीय मजदूर बलिस्टर माहतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह चक्कर आने के कारण जमीन पर गिर गया और करीब तीन घंटे तक फैक्ट्री में पड़ा रहा। बाद में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलिस्टर माहतो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और गोविंदगढ़ नगर में अकेले रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी उषा देवी और पांच बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकती थी। मृतक की पत्नी उषा देवी की शिकायत पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका और सुरक्षा नियमों के पालन की जांच कर रही है। इस घटना ने मजदूरों की सुरक्षा और फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।