Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हरयाणा/यूटर्न/25 मार्च। कनीना के गांव उन्हाणी स्थित हैफेड गोदाम में सरसों और बारदाने के स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जहां करीब 4.12 करोड़ रुपये की 5531.60 क्विंटल सरसों और लगभग 11.24 लाख रुपये का बारदाना गायब पाया गया है, जिससे कुल नुकसान करीब 4.23 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। मामले में हैफेड के जिला प्रबंधक प्रवीण भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने झज्जर निवासी स्टोर कीपर ऋषिदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घोटाले की आशंका जताई जा रही है। गोदाम की क्षमता 13340 मीट्रिक टन है, जहां करीब 29 हजार सरसों के बैग रखे गए थे, लेकिन जांच में लगभग 12 हजार बैग कम मिले। वहीं, मामला सामने आने के बाद स्टोर कीपर के लापता होने की सूचना से संदेह और गहरा गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्टॉक की भौतिक जांच शुरू कर दी है और विभागीय जांच भी जारी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।