Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/25 मार्च। पंजाब और चंडीगढ़ में बुधवार शाम से मौसम में बदलाव आने वाला है। राजस्थान और हरियाणा से जुड़े कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पूरे दिन आंधी और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। गुरदासपुर में सबसे अधिक 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों में तापमान चंडीगढ़ 29.4, अमृतसर 28.1, लुधियाना 29.6, पटियाला 30.2, फरीदकोट 30.0, फाजिल्का 30.6 और फिरोजपुर 30.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पूरे राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ रहा है, जिसके कारण आज शाम से पठानकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और मानसा में बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 28 मार्च की रात से दूसरा सिस्टम भी सक्रिय होने से बारिश, तेज हवाओं और कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि 25, 26 और 28 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी और उसके बाद गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा।