Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/25 मार्च। अमृतसर के गोल्डन टेंपल में भारत के एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह और यूनाइटेड किंगडम के एयर चीफ मार्शल हार्वे स्मिथ अपने परिवारों के साथ दर्शन करने पहुंचे। दोनों वरिष्ठ वायु सेना अधिकारियों ने गुरुघर में श्रद्धा भाव से माथा टेका और शांति तथा सेवा के इस पवित्र केंद्र की परंपराओं को करीब से समझा। गोल्डन टेंपल के सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह ने उनका स्वागत किया और उन्हें श्री हरमंदिर साहिब के इतिहास, इसकी स्थापना और सिख धर्म की मूल शिक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दर्शन के दौरान दोनों एयर चीफ मार्शलों ने लंगर सेवा की परंपरा की सराहना की, जिसे समानता और भाईचारे का संदेश देने वाला बताया गया। उनके परिवार के सदस्यों ने भी इस पवित्र स्थल का आध्यात्मिक माहौल अनुभव किया और इसे यादगार बताया। दर्शन के पश्चात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने दोनों एयर चीफ मार्शलों को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके पद, योगदान और भारत-UK के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है।