ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
अधूरे आयुष अस्पताल को नई जिंदगी, यूनिवर्सिटी को सौंपने की तैयारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 24 मार्च। नगर काउंसिल जीरकपुर के वार्ड नंबर 25-26 के अंतर्गत गांव दयालपुरा में वर्षों से अधूरा पड़ा आयुष अस्पताल प्रोजेक्ट अब फिर से सुर्खियों में है। लंबे समय से ‘सफेद हाथी’ बन चुके इस प्रोजेक्ट को जल्द चालू करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आयुर्वेद विभाग पंजाब इस अस्पताल को होशियारपुर स्थित गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी को सौंपने की तैयारी में है, जिससे यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। बॉक्स यूनिवर्सिटी ने खुद भेजा प्रस्ताव, सरकार गंभीर विभागीय सूत्रों के अनुसार, अस्पताल को टेकओवर करने का प्रस्ताव खुद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से भेजा गया है। पंजाब सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। खास बात यह है कि इस पर फैसला लेने वाली हाई-लेवल कमेटी में प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी शामिल हैं, जिससे योजना के जल्द अमल में आने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। बॉक्स 60-90 दिन में मरम्मत, चोरी का नुकसान होगा पूरा बीते समय में अस्पताल भवन में चोरी और रखरखाव की कमी के कारण इसकी हालत खंडहर जैसी हो गई थी। बिजली की तारें, खिड़कियां और सैनिटरी का सामान चोरी होने से प्रोजेक्ट ठप हो गया था। अब विभाग ने 60 से 90 दिनों के भीतर मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। मरम्मत के बाद अस्पताल को यूनिवर्सिटी को सौंपा जाएगा और साथ ही स्टाफ भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी। बॉक्स आधुनिक सुविधाओं के साथ बनेगा ट्रीटमेंट व रिसर्च सेंटर अस्पताल यूनिवर्सिटी को सौंपे जाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसे केवल इलाज केंद्र ही नहीं, बल्कि एक आधुनिक शिक्षण और शोध संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ पंचकर्म और अन्य आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यूनिवर्सिटी के पास पहले से ही संसाधन और विशेषज्ञ स्टाफ मौजूद है, जिससे संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। बॉक्स ट्राईसिटी के अस्पतालों पर घटेगा दबाव जीरकपुर ट्राईसिटी का तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है, जहां आबादी करीब 6 लाख तक पहुंच चुकी है, लेकिन यहां कोई बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है। लोगों को सामान्य इलाज के लिए भी चंडीगढ़ सेक्टर-32 या पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। ढकोली सीएचसी में सीमित सुविधाओं के कारण अधिकतर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में दयालपुरा में अस्पताल शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी और आसपास के अस्पतालों पर दबाव कम होगा। बॉक्स क्या बोले अधिकारी आयुर्वेद विभाग पंजाब के डायरेक्टर डॉ. रमन खन्ना ने बताया कि दयालपुरा आयुष अस्पताल में हुए नुकसान की भरपाई का काम शुरू कर दिया गया है। अगले दो महीनों में मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को यूनिवर्सिटी को सौंपने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है और जल्द अंतिम बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि तीन महीनों के भीतर काम पूरा कर स्टाफ भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।