Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/ 24 मार्च। दरेसी के निकट पड़ते मुहल्ला नौघरा स्थित शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने हवन यज्ञ कर शहीदी दिवस पर शहीद ए आजम सुखदेव थापर, भगत सिंह व राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगला वाला शिवाला के महंत दिनेश पुरी, ट्रस्ट की युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद सुखदेव के वंशज त्रिभुवन थापर ने शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के सदस्यो सहित शास्त्री रोहतास शर्मा ने उच्चारित मंत्रो के साथ यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व में अमन शांति की प्रार्थना की। इससे पहले ट्रस्ट के सदस्यों ने शहीद सुखदेव की प्रतिमा को दूध-दही व गंगा जल से स्नान करवा कर पूजन कर उनकी कुर्बानी को शत-शत प्रणाम किया । त्रिभुवन थापर ने शहीदों को याद करते हुए कहा अंग्रेजी हकूमत की गुलामी की जंजीरो में जकड़ी भारत माता को आजाद करवाने के लिए शहीद ए आजम सुखदेव थापर, भगत सिंह व राजगुरु जैसे हजारों सपूतो ने शहादते देकर हमें आजादी की खुली हवा में सांस लेने का सुअवसर पर प्रदान किया। अब हम सब का दायित्व है कि हजारों कुर्बानियां देकर हासिल आजादी को बरकरार रखे। इस अवसर पर विधायक अशोक पराशर पप्पी, कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़, पूर्व विधायक सुरिन्द्र डाबर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर, नगर निगम में नेता विपक्ष शाम सुन्दर मल्हौत्रा, रिटायर्ड जज बी के मेहता, विपन अरोड़ा, मोनू खिंडा, विक्की डाबर, के के सूरी,कोमल खन्ना ,सहित राजनितिक, सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनो सहित देश भक्त संगठनो के प्रतिनिधियो ने भारत के महान सपूत शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।