ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
लालजीत सिंह भुल्लर मामले पर फतेहगढ़ साहिब पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/23 मार्च।लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री भुल्लर ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट साझा कर मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस के सामने सरेंडर करने की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, भुल्लर के खिलाफ पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, अमृतसर के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। अब उन्हें मंडी गोबिंदगढ़ थाने में रखा गया है और जल्द ही अमृतसर पुलिस के हवाले किया जाएगा। फिलहाल फतेहगढ़ साहिब पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है। अपने फेसबुक पोस्ट में भुल्लर ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने हर कदम की शुरुआत ईश्वर को साक्षी मानकर की है और उनके लिए जनता ही उनका भगवान है। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का हर फैसला लोगों की भलाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए रहा है। उन्होंने अपने फरार होने की खबरों को अफवाह बताया और कहा कि वह कभी भी सच्चाई से भागने वाले नहीं हैं। उन्हें देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वह कहीं नहीं भागे हैं, बल्कि पंजाब में ही हैं और सच्चाई व न्याय पर विश्वास रखते हुए उन्होंने खुद मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसमर्पण किया है।