Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/23 मार्च। सेक्टर-17 स्थित चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। अपने पत्र में पंछी ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री के अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पवन कुमार चमलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। पत्र में आगे कहा गया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने बुनियादी ढांचे के विकास, आर्थिक सुधारों, वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के उत्थान में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने “आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत” के विजन को भी सराहा। कमलजीत सिंह पंछी ने इसे पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रयासों की सफलता की कामना की।