Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/23 मार्च।नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, कलाग्राम में आयोजित हरियाणवी ‘सांग उत्सव-26’ के तीसरे दिन लोक कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक सांग कला का आनंद लेने पहुंचे। सोनीपत से आए कलाकार करण सिंह एंड पार्टी ने अपनी प्रस्तुति में हरियाणवी लोक संस्कृति की गहराई को मंच पर जीवंत कर दिया। प्रसिद्ध राजस्थानी राजा की पुत्री पद्मावत व रणबीर सेन की प्रेम कहानी का सांग पेश उन्होंने पारंपरिक सांग शैली में सामाजिक और ऐतिहासिक प्रसंगों को बेहद प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। उनके संवाद, भाव-भंगिमा और गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं बीच-बीच में हास्य के तड़के ने माहौल को और भी रोचक बना दिया। वहीं हिसार से धर्मवीर एंड पार्टी ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से कार्यक्रम में नई जान डाल दी। उनकी टीम ने हीरा मल जमाल सहित प्रेम, संघर्ष और ग्रामीण जीवन से जुड़े किस्सों को शानदार अभिनय और सशक्त गायन के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रसिद्ध रागिनी चोरी,जुआ,जामिनी और परायी नार…. द्वारा समाज सुधार का संदेश दिया और कलाकारों की तालमेल और मंच पर उनकी पकड़ ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। तीसरे दिन की प्रस्तुतियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सांग जैसी पारंपरिक लोक विधा आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है। आयोजकों के अनुसार उत्सव के आगामी दिनों में भी इसी तरह की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इस समारोह में आख़िरी दिन 22 मार्च: रामशरण (करनाल) व संजय मलिक (मुजफ्फरनगर) के नाम रहेगा । संस्थान निर्देशक फुरकान खान ने कहा कि सांग प्रस्तुतियां प्रायः पौराणिक कथाओं, ऐतिहासिक प्रसंगों, प्रेम और देशभक्ति से जुड़ी कहानियों पर आधारित होती हैं। इनमें चुटीले संवाद, लोकगीत और नृत्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।