जम्मू की महिला एडीसी के गैस एजेंसियों पर लिए एक्शन की वीडियो वायरल, हर तरफ हो रही चर्चाएं
लुधियाना/यूटर्न/21 मार्च। अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के कारण लगातार गैस की दिक्कत सामने आ रही है। वहीं चर्चा है कि अब भारत की कई स्टेट में गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर ब्लैक करने शुरु कर दिए गए हैं। वहीं चर्चाएं यह भी है कि लुधियाना में भी कुछ गैस एजेंसी मालिकों ने कमाई के चक्कर में सिलेंडर की कालाबाजारी शुरु कर डाली है। जिसके चलते जहां एक व्यक्ति को एक सिलेंडर मिलना मुश्किल हो रहा है, वहीं एजेंसियों की मेहरबानी से कइयों को 2-3 सिलेंडर मिल रहे हैं। वहीं ऐसा की एक मामला जम्मू का सामने आया है। जहां पर एडीसी जम्मू अनुया जामवाल की और से एक एजेंसी में रेड कर कालाबाजारी करते पकड़ा गया। वहीं एडीसी द्वारा सभी एजेंसियों का रोजाना का स्टॉक चैक करना शुरु कर दिया गया और बकायदा इसके लिए टीमें भी गठित कर दी है। वहीं एडीसी की यह कार्रवाई की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो के बाद शहर में चर्चा छिड़ गई है कि लुधियाना डीसी हिमांशु जैन द्वारा शहर में बाढ़ के दौरान 104 बुखार होने के बावजूद सुपर हीरो की तरह सामने आकर लोगों की मदद की थी। वहीं अब भी लोग उम्मीद कर रहे हैं कि एजेंसियों द्वारा जबरन लाई गई गैस की किल्लत के समय में भी क्या डीसी फिर से सुपर हीरो की तरह सामने आकर लोगों के हक का बचाव करेगें।
ऐसे हो रही कालाबाजारी
जानकारी के अनुसार एजेंसियों को पीछे से सप्लाई पहले की तरह पर्याप्त आ रही है। लेकिन कुछ एजेंसी मालिकों द्वारा किल्लत दिखाई जा रही है। उनकी और से कुछ लोगों को बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं दिए जाते, तो कइयों को बुकिंग के अलावा ब्लैक में 2 से 3 सिलेंडर दे दिए जा रहे हैं। जिस वजह से जिन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाता, उन्हें लगता है कि शायद शॉर्टेज हो रही है। जिसके चलते यह पैनिक क्रिएट हो रहा है। वहीं एजेंसी मालिक ब्लैक में प्रति सिलेंडर 300 से 400 रुपए मुनाफा रखकर बेच रहे हैं।
प्रशासन रोजाना सप्लाई और डिलिवरी की रिपोर्ट करें चैक
वहीं लुधियाना जिला प्रशासन को शहर की सभी गैस एजेंसियों की जांच करनी चाहिए। जिसमें पीछे से एजेंसियों को रोजाना कितने सिलेंडर आ रहे हैं और आगे रोजाना कितनों की डिलिवरी हो रही है, इस डेटा को एजेंसियों से लेकर चैक करना चाहिए। यह भी देखना चाहिए कि जिनकी बुकिंग पहले हुई है, उन्हें पहले मिल रहा है या नहीं। चर्चा है कि कई एजेंसी मालिकों द्वारा सिफारिशी बुकिंग का पहले भुगतान किया जा रहा है। जिससे कालाबाजारी अपने आप बंद हो जाएगी।
जम्मू की एडीसी ने ऐसे पकड़ी एजेंसियों की चोरी
दरअसल, जम्मू की एक गैस एजेंसी की और से जिन लोगों द्वारा पहले बुकिंग करवाई जा रही थी, उन्हें 20 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं दिया गया। वहीं जिन्होंने आज बुकिंग करवाई, उन्हें कल डिलिवरी भी कर डाली। वहीं पीछे से स्टॉक सही आ रहा था, लेकिन आगे ग्राहकों की बुकिंग होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिए जा रहे थे। आम जनता को शॉर्टेज बताई जा रही थी और दूसरी तरफ वहीं सिलेंडर एजेंसी मालिक ब्लैक कर रहा था। एडीसी ने खुद मौके पर पूरा रिकॉर्ड चैक किया तो यह खुलासा हुआ।
जिला प्रशासन आदेश कर रहा जारी, जमीनीं सत्र पर असर नहीं
तीन देशों के युद्ध के बाद जिला प्रशासन द्वारा लगातार आदेश जारी किए जा रहे हैं। जिसमें एजेंसी मालिकों को भी ग्राहकों को दिक्कत न आने की बात कही जा रही है। लेकिन जमीनीं सत्र पर आदेशों का असर देखने को नहीं मिल रहा। एजेंसी मालिक तो कालाबाजारी कर ही रहे हैं, उसके अलावा डिलिवरी बॉय भी जमकर इसका फायदा उठा रहे हैं।
सरकार मॉनिटरिंग करें तेज
कारोबारी किंटी ठुकराल ने कहा कि सरकार को गैस सिलेंडरों की सप्लाई की मॉनिटरिंग तेज करनी चाहिए। जिससे जनता को राहत मिलेगी और कालाबाजारी बंद होगी।
मंत्री को हल कराना चाहिए मुद्दा
कारोबारी उपकार आहूजा ने कहा कि इंडस्ट्री को कम गैस मिलने पर भी वे सैक्रिफाइस कर रही है। लेकिन दूसरी तरफ गैस की ब्लैकशिप हो रही है। मंत्री संजीव अरोड़ा बाकी मुद्दों की तरह इसे भी उठाए, ताकि हल हो सके।