ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
निरंकारी यूथ फोरम: आध्यात्म, सेवा, खेल एवं संस्कृति के माध्यम से युवा सशक्तिकरण - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
दलजीत अज्नोहा होशियारपुर 21 March : संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित निरंकारी यूथ सिम्पोजियम (NYF Games) युवा वर्ग को आध्यात्मिक जागरूकता, निःस्वार्थ सेवा, शारीरिक सुदृढ़ता एवं सांस्कृतिक समृद्धि के संतुलित मार्ग पर प्रेरित कर रहा है। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य आशीर्वाद से निरंकारी यूथ फोरम (NYF) युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए विनम्रता, अनुशासन, एकता एवं करुणा जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात करते हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा मिशन का ध्वज फहराकर कानपुर में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को आशीर्वाद देते हुए सत्गुरु माता जी ने कहा कि “इस निरंकार प्रभु ने हमें यह तन बख्शा है, इसलिए हमारा शरीर स्वस्थ रहे, मन स्वस्थ रहे और हम प्रदूषण से दूर रहें। खेलों के माध्यम से टीम स्पिरिट देखने को मिलती है—अकेले तो हर कोई जी लेता है, लेकिन सभी को साथ लेकर जीने से ही संसार सुंदर बनता है। सभी का उत्साह ऐसे ही बना रहे और अपने जीवन को भक्ति से महकाएं।” इस कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश से 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा, एकता एवं भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। निरंकारी यूथ फोरम की एक विशेषता खेलों को समग्र विकास का माध्यम मानना है। आज आयोजित क्रिकेट, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सच्चे खेलभाव जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास करती हैं, जिससे आपभाईचारे एवं एकता की भावना को बल मिलता है। इसके साथ ही, NYF द्वारा सांस्कृतिक एवं स्थानीय विरासत से जुड़े कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित किया जाता है, जिनमें संगीत, नाटक, कला एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। ये प्रयास स्थानीय संस्कृति एवं इतिहास के संरक्षण एवं संवर्धन में सहायक होते हैं तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। इन सभी प्रयासों के माध्यम से NYF यह संदेश देता है कि वास्तविक विकास शरीर, मन एवं आत्मा के समन्वित विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी समझ एवं सम्मान में निहित है। निरंकारी यूथ फोरम आज के युवाओं को जिम्मेदार, संवेदनशील, सांस्कृतिक रूप से जागरूक एवं आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे वे समाज में सकारात्मक योगदान देते हुए संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जी सकें।