ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
चंडीगढ़ में पीसीआर कर्मियों पर वकील से बदसलूकी के आरोप, बार एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/21 मार्च।सेक्टर-44डी मार्केट में एक वकील के साथ कथित बदसलूकी और अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर संबंधित पीसीआर कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 18 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे पीसीआर वाहन (नंबर CH01 GA 0725) में तैनात पुलिस कर्मियों ने अधिवक्ता उज्ज्वल भसीन के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए उनके साथ अनुचित व्यवहार और संपत्ति को अवैध रूप से रोकने जैसी कार्रवाई भी की। उज्ज्वल भसीन, जो सेक्टर-44बी के निवासी हैं, जिला बार एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य और वर्तमान में कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष भी हैं। इस घटना को लेकर पहले ही 19 मार्च को विस्तृत शिकायत पुलिस मुख्यालय को सौंपी जा चुकी है। बार एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह का व्यवहार न केवल एक अधिवक्ता की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि पूरे कानूनी समुदाय का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पुलिस व्यवस्था में जनता के भरोसे को कमजोर करती हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि संबंधित पीसीआर कर्मियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी अपील की गई है।