लुधियाना/ यूटर्न/21 मार्च।पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रीमियम फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है। सामान्य पेट्रोल के मुकाबले यह पहले से ही 5 से 10 रुपए महंगा होता है। अब इस बढ़ोतरी के बाद यह अंतर और बढ़ जाएगा। इजरायल-ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब देश में दिखने लगा है. कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में एक के बाद एक इजाफा देखने को मिला है. पहले जहां पावर पेट्रोल के दाम 2 रुपये तक बढ़ गए और अब इंडस्ट्रियल डीजल भी 22 रुपये महंगा हो गया है। आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि बेस फ्यूल यानी सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं छेड़ा गया है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 में आम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए की कटौती की थी। प्रीमियम फ्यूल की बिक्री कुल पेट्रोल बिक्री का एक छोटा हिस्सा होती है, इसलिए इस बढ़ोतरी का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ेगा जिनके पास लग्जरी कारें या हाई-परफॉरमेंस स्पोर्ट्स बाइक्स हैं।
प्रीमियम के दाम बढ़े, नॉर्मल पेट्रोल के रेट स्थिर: लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन ने कहा की प्रीमियम के रेट बढ़ने से ज्यादा असर नहीं है। नॉर्मल पेट्रोल के रेट अभी स्थिर हैं। इजराइल-ईरान लड़ाई के 22 दिन हो चुके हैं और इंडिया में अभी रेट स्थिर हैं। उम्मीद है कि अगले दिनों में भी नॉर्मल के रेट स्थिर रहेंगे। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय यह है कि कंज्यूमर डीजल के रेट में 22 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। जिसका असर यह होगा कि अब वो लोग भी पंप से डीजल लेंगे। उनका कहना है कि पेट्रोल पंप पर डीजल की कीमत 87.83 रुपए है जबकि कंज्यूमर डीजल की कीमत 22 रुपए बढ़ने के बाद 109 रुपए के पार हो गई है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, इंडस्ट्री समेत कई बड़ी इकाइयों ने अपने पंप लिए हैं अब वो भी पेट्रोल पंपों पर आ जाएंगे। कंपनियों को रेट बढ़ने का आया मेसेज। मोहाली जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व पंजाब इकाई के सीनियर मेंबर अश्विंदर सिंह मोंगिया ने बताया कि पहले तो कुछ पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल बिकता था। लेकिन अब सारे पंपों पर यह सुविधा दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कंपनियों को मैसेज आ गए थे। माहिरो के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर शहरी इलाकों के पेट्रोल पंपों पर पड़ेगा। उनका कहना है कि मोहाली, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जैसे शहरों में एक पेट्रोल पंप पर अगर रोजाना 100 लीटर पेट्रोल बिकता है, तो उसमें करीब 35 लीटर प्रीमियम पेट्रोल की खपत होती है।