ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
सीवरेज के गंदे पानी ने घरों में दी दस्तक, वार्ड 10 के निवासियों का फूटा गुस्सा, नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जगरांव/ यूटर्न/21 मार्च।शहर के रायकोट रोड स्थित गांधी नगर (वार्ड नंबर 10) में पिछले एक महीने से बदहाल सीवरेज व्यवस्था ने स्थानीय निवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को स्थिति तब बेकाबू हो गई जब सड़कों और नालियों में बहने वाला सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुसने लगा। इस गंभीर जलभराव और प्रशासनिक अनदेखी से आक्रोशित होकर मोहल्लेवासियों ने स्थानीय पार्षद रमेश कुमार सहोता (मेषी) के नेतृत्व में नगर कौंसिल के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पीने के पानी में मिल रहा सीवरेज, मंडराया बीमारियों का खतरा स्थानीय निवासियों- बलदेव सिंह, जगतार सिंह, बूटा सिंह, छिंदर सिंह, गुरचरण सिंह और मीता सिंह ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सीवरेज का दूषित पानी अब पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइनों में भी मिल रहा है। इसके चलते पानी पीने लायक तो दूर, दैनिक कार्यों में इस्तेमाल करने योग्य भी नहीं रह गया है। लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना इसी दुर्गंधयुक्त पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे इलाके में महामारी फैलने का डर बना हुआ है। अधिकारियों का घेराव और तत्काल सफाई का आदेश धरने की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जब नगर परिषद के कार्यकारी प्रधान कंवरपाल वहां आए, तो उन्हें लोगों के तीखे सवालों और भारी रोष का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट लहजे में पूछा कि जब वे नगर परिषद को समय पर सभी टैक्स चुका रहे हैं, तो बुनियादी सुविधाओं में उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है? लोगों के उग्र होते गुस्से को देखते हुए और स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए, अधिकारियों ने तुरंत सफाई कर्मचारियों की टीमें मौके पर बुलाईं और जलभराव की निकासी का काम शुरू करवाया गया।