ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
बठिंडा शहरी के हलका इंचार्ज बबली ढिल्लों सहित अन्य नेताओं ने नियुक्ति का किया स्वागत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
बठिंडा/ यूटर्न/20 मार्च।आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए शिरोमणि अकाली दल ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। पार्टी की ओर से बठिंडा शहरी क्षेत्र में युवा नेता हरप्रीत सिंह तग्गड़ को बीसी विंग का प्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं, खासकर बीसी वर्ग में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हरप्रीत सिंह तग्गड़ लंबे समय से संगठन के साथ जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे बीसी विंग को नया बल मिलेगा और पार्टी को आगामी चुनावों में फायदा होगा। नवनियुक्त प्रधान हरप्रीत सिंह तग्गड़ ने अपनी जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल और बीसी विंग के प्रधान हीरा सिंह गाबड़िया का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और बीसी वर्ग को अकाली दल के साथ जोड़ने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। चुनावों के मद्देनजर शहर के सभी वार्डों में बीसी विंग का गठन किया जाएगा। इस मौके पर हलका इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरप्रीत सिंह तग्गड़ की सक्रियता और मेहनत से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई अगुवाई के तहत बीसी विंग और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। शिरोमणि अकाली दल बठिंडा शहरी के प्रधान सुशील कुमार गोल्डी, पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहिमण, दलजीत सिंह बराड़, यादविंदर सिंह यादी, मोहनजीत सिंह पुरी, मोहित गुप्ता, राजबिंदर सिंह सिद्धू, चमकौर सिंह मान, निर्मल सिंह संधू, एसजीपीसी सदस्य जोगिंदर कौर और बलविंदर कौर, गुरसेवक सिंह मान, कुलदीप सिंह नंबरदार, गुरप्रीत सिंह संधू, एमसी शैरी गोयल और माखन सिंह समेत पूरे शहर के सर्कल प्रधानों ने भी हरप्रीत सिंह तग्गड़ की नियुक्ति का जोरदार स्वागत किया है।