ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
चंडीगढ़ में डेंगू पी​डि़त छात्रा की मौत में अस्पताल दोषी:मोहाली के निजी हॉस्पिटल व 3 डॉक्टरों पर 45 लाख जुर्माना, ICU में कैथेटर 32 घंटे गलत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/20 मार्च।चंडीगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने मोहाली स्थित Ivy Hospital और उसके तीन डॉक्टरों को 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर की मौत के मामले में गंभीर मेडिकल लापरवाही का दोषी ठहराया है। आयोग ने अस्पताल और संबंधित डॉक्टरों पर कुल 45 लाख रुपये का मुआवजा लगाया, जबकि सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल को इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई। यह मामला चंडीगढ़ निवासी कविता की बेटी गुरप्रीत कौर से जुड़ा है, जो बीकॉम की छात्रा थी और आईएएस बनने का सपना देखती थी। 19 दिसंबर 2021 को उसे दस्त और अन्य लक्षणों के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर 20 दिसंबर को Ivy Hospital, मोहाली में शिफ्ट किया गया। 22 दिसंबर 2021 को उसकी मौत हो गई। आयोग ने पाया कि अस्पताल में सेंट्रल वेनस कैथेटर गलत जगह लगाया गया, जो करीब 32 घंटे तक पता नहीं चल पाया। ICU प्रोटोकॉल के तहत इसकी तुरंत जांच जरूरी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिसे आयोग ने गंभीर लापरवाही माना। इसके अलावा डेंगू टेस्ट में भी करीब 5 घंटे की देरी हुई और रिपोर्ट समय पर नहीं आई, जिससे इलाज प्रभावित हुआ। मामले में डॉ. गुरप्रीत सिंह बबरा, डॉ. चेतन गोयल और डॉ. राजीव धुनना पर भी जुर्माना लगाया गया है। आयोग ने अस्पताल को 10 लाख और तीनों डॉक्टरों को कुल 35 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया, साथ ही 40 हजार रुपये मुकदमे की लागत भी निर्धारित की।