ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
भाजपा ने आप विधायक की रेड को बताया आईवॉश, राजनीतिक शह पर चल रही सट्‌टे की दुकानों पर बीजेपी नेता खुद करेगें रेड - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हल्का सेंट्रल में गर्माया ड्रग्स और सट्‌टे का मामला राजदीप सिंह सैनी लुधियाना/यूटर्न/19 मार्च। लुधियाना के हल्का सेंट्रल में ड्रग्स और सट्‌टे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहां पर आप विधायक अशोक पराशर पप्पी द्वारा सट्‌टे की दो दुकानों पर रेड की गई थी। वहीं बुधवार को भाजपा के सीनियर नेता गुरदेव शर्मा देबी द्वारा प्रैस कांफ्रेस करके विधायक पप्पी की रेड को आईवॉश बताया। प्रैस कांफ्रेस के दौरान भाजपा नेता विक्की सहोता, गौतम मुकेश समेत कई लीडर मौजूद थे। इस दौरान गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि विधायक अशोक पराशर की सट्‌टे की दुकानों पर रेड प्लानिंग है। पहले प्लानिंग की जाती है और फिर दिखावे के लिए रेड की जाती है। लेकिन उन्हें बता दें कि हल्का सेंट्रल की जनता मुर्ख नहीं है। चार साल विधायक चुप रहे और अब विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर रेड करने लग गए। जबकि रेड में भी सिर्फ दिहाड़ी करने वालों को पकड़कर खानापूर्ति की जा रही है और असली सट्‌टेबाजों का बचाव किया जा रहा है। देबी ने कहा कि अब वह खुद हल्के में राजनीतिक शह पर चल रही सट्‌टे की दुकानों पर मीडिया को साथ लेकर रेड करेगें। ताकि हल्के के असली सट्‌टेबाजों के चेहरे सामने आ सकें। जनकपुरी की गलियों में चल रही सट्‌टे की दुकानें वहीं बता दें कि जनकपुरी की गली नंबर 9, 10 और 11 में सरेआम सट्‌टे की दुकानें चलने की चर्चाएं हैं। उक्त गलियों के मोड़ पर बनी दुकानों में तो कहीं दुकानों के ऊपर कमरे में सट्‌टा खेला जाता है। कई दिखावे को बनाई करियाने की दुकानों में सट्‌टा चल रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि चौकी जनकपुरी उक्त एरिया से कुछ दूरी पर है, लेकिन फिर भी एक्शन नहीं हो पाता। चर्चा है कि जनकपुरी में दुकानें चलाने वाले ही असली सट्‌टा किंग है। लेकिन राजनीतिक शह के चलते उन पर एक्शन नहीं होता। खुद रेड करेगें भाजपा लीडर भाजपा नेता देबी ने कहा कि पिछले चार साल के दौरान हल्के में ड्रग्स और सट्‌टे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। कई परिवार इसकी चपेट में आ चुके हैं। लेकिन चार साल से विधायक द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया। देबी ने कहा कि अब वह खुद जनकपुरी, गणेश नगर समेत अन्य इलाकों में राजनीतिक शह पर चल रही सट्‌टे की दुकानों पर रेड करेगें, ताकि सच्चाई सामने आ सके। आप लीडर रेड के दौरान साजिश के तहत भाजपा लीडरों के नाम ले रहे हैं। जिस संबंधी वे कोर्ट का रुख अपनाएंगे। भाजपा की लोकप्रियता देखकर बदनाम करने में जुटे आप लीडर वहीं भाजपा नेता गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि हल्के में भाजपा की लगातार लोकप्रियता बढ़ रही है। जिसके चलते अब आप लीडर जानबूझकर प्लान बनाकर भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता समझदार है। जनता को पता है, जिस लीडर ने चार साल कुछ नहीं किया और अब एकदम उसे सट्‌टे की दुकानें याद आ गईं, आखिर ऐसा क्यों। सभी को पता है कि यह सिर्फ पॉलिटिक्ल स्टंट है। देबी ने कहा कि पंजाब में जो पत्रकार सच्चाई दिखाते है उन पर भी पर्चे दर्ज करवाए जा रहे है। आप सरकार के समक्ष जो कोई भी व्यक्ति मुद्दा उठाता है उस पर कार्रवाई हो जाकी है।