Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/19 मार्च।शहर में अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। दिनभर चली इस कार्रवाई में 71 चालान काटे गए, जबकि कई वाहन और अवैध सामान जब्त किया गया। सेक्टर-17 में सुबह कार्रवाई सुबह सेक्टर-17 के बैंक स्क्वायर क्षेत्र में निगम की टीम ने 25 चालान किए। यहां सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा कर बैठे अवैध वेंडरों को हटाया गया, जो पैदल चलने वालों के लिए बाधा बन रहे थे। सेक्टर-28 मोटर मार्केट में सख्ती दोपहर में सेक्टर-28 के मोटर मार्केट में कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों को जब्त किया गया। ये वाहन सड़क किनारे मरम्मत कार्य कर रहे थे, जिससे अतिक्रमण और यातायात में परेशानी हो रही थी। सेक्टर-26 टिंबर मार्केट में शाम को छापेमारी शाम के समय सेक्टर-26 के टिंबर मार्केट में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की गई। यहां सड़क किनारे वाहन पेंटिंग और रिपेयर का काम किया जा रहा था। इस दौरान 7 वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा अवैध रूप से नारियल बेच रहे 3 ट्रकों को भी कब्जे में लिया गया। उपकरण भी जब्त नगर निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान जैक, रबिंग मशीन और सीट कवर बनाने का सामान जैसे उपकरण भी जब्त किए, जो अवैध रूप से उपयोग में लाए जा रहे थे। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।