ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
चंडीगढ़ के सेक्टर-44डी मार्केट में युवक और पीसीआर कर्मियों के बीच विवाद, एसएसपी को शिकायत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/19 मार्च।शहर के सेक्टर-44डी मार्केट में एक युवक और पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) कर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। युवक ने आरोप लगाया है कि रॉन्ग पार्किंग के चालान को लेकर पीसीआर कर्मचारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और कार की चाबी तक निकाल ली। इस संबंध में उसने चंडीगढ़ के एसएसपी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की भी मांग की गई है। शिकायतकर्ता अभिषेक भसीन ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे वह सेक्टर-44डी मार्केट में दवाई लेने गया था। उसका कहना है कि उसने अपनी कार मार्केट एरिया में सही तरीके से पार्क की थी। गाड़ी के अंदर रखे पैसों की सुरक्षा के लिए उसने कार के शीशों पर सनशेड लगाए हुए थे। पीसीआर कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप अभिषेक के मुताबिक, उसी दौरान पीसीआर में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उसे बुलाकर सनशेड के बारे में पूछताछ शुरू कर दी और अवैध गतिविधि का आरोप लगाया। युवक का कहना है कि उसने तुरंत निर्देश मानते हुए सनशेड हटाने शुरू कर दिए, लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे। उसने आरोप लगाया कि एक अन्य पुलिसकर्मी ने भी आकर उसे धमकाते हुए कहा, “ज्यादा बदमाश न बन, इसे जल्दी उतार।” दस्तावेज दिखाने के बावजूद नहीं मानी बात युवक के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उससे आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। जब उसने बताया कि उसके दस्तावेज डिजिलॉकर ऐप में उपलब्ध हैं, तो पुलिसकर्मियों ने इसे मानने से इनकार कर दिया और कहा कि फोन में दिखाए गए दस्तावेज वैध नहीं हैं। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे अपमानित करते हुए क्रिमिनल तक कहा और बिना किसी वैध कारण के उसकी कार की चाबी जबरन ले ली। 112 पर कई बार कॉल करने का दावा अभिषेक भसीन का कहना है कि लगातार हो रहे उत्पीड़न के चलते उसने रात 11:30, 11:35, 11:45 और 11:46 बजे 112 हेल्पलाइन पर कॉल की। कुछ देर बाद सेक्टर-34 थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवक का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने उसकी गाड़ी का रॉन्ग पार्किंग का चालान काट दिया, जबकि उसने पूछा था कि मार्केट के अंदर रॉन्ग पार्किंग कहां से हो गई। नो-पार्किंग बोर्ड नहीं होने का दावा शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस स्थान पर उसने कार खड़ी की थी, वहां कोई नो-पार्किंग बोर्ड नहीं लगा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि पीसीआर में मौजूद एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था और उसने उसकी मेडिकल जांच कराने की मांग भी की, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। सीसीटीवी जांच की मांग युवक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।