ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
पीएम-आरकेवीवाई: हरियाणा के लिए 1122 करोड़ की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत। - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हरियाणा/ यूटर्न/19 मार्च। हरियाणा राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) की व्यापक वार्षिक कार्ययोजना को लगभग 1122 करोड़ रुपये के बजट के साथ मंजूरी दी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछले वर्ष की योजनाओं की समीक्षा की गई और आगामी वर्ष के लिए रणनीति तय की गई। इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, सिंचाई दक्षता सुधारना और राज्य में कृषि अवसंरचना को सुदृढ़ करना है। बैठक में पीएम-आरकेवीवाई, कृषोन्नति योजना और राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। वर्ष 2025-26 में जारी 318.17 करोड़ रुपये में से 240.46 करोड़ रुपये (लगभग 75 प्रतिशत) का उपयोग हो चुका है। वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार ने 545.53 करोड़ रुपये और राज्य सरकार ने 363.69 करोड़ रुपये का योगदान निर्धारित किया है, कुल आवंटन 909.22 करोड़ रुपये होगा। कृषि मशीनीकरण और फसल अवशेष प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए 200 करोड़ रुपये मशीनीकरण और 250 करोड़ रुपये फसल अवशेष प्रबंधन के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के लिए 110 करोड़, ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ कार्यक्रम के लिए 160 करोड़ और प्राकृतिक खेती के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। राष्ट्रीय तिलहन मिशन, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन और राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के लिए भी वित्तीय आवंटन किया गया है। बैठक में कृषि अवसंरचना, सिंचाई संसाधन और अनुसंधान सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया गया।