Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हरियाणा/ यूटर्न/19 मार्च।नारनौल में गांव घाटाशेर के पास नेशनल हाईवे 148-बी पर बुधवार रात सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद पुलिस और प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। बुधवार रात करीब 9 बजे लॉजिस्टिक हब की ओर जा रही एक बोलेरो ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार हरिराम नामक व्यक्ति सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनका कहना था कि आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। हादसे के बाद सड़क के किनारे गड्‌ढे में पड़ी स्कूटी व जाम लगा रहे लोग। सूचना मिलने पर निजामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस के रवैये को ढुलमुल बताया। बाद में सदर थाना प्रभारी नारनौल धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।