ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन पांच विधेयक पारित किए गए - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हरियाणा/ यूटर्न/ 18 मार्च। हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन चर्चा के बाद पांच महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2026, हरियाणा पुलिस (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा राजकोषीय उत्तरदायित्व तथा बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2026 और हरियाणा परियोजना भूमि समेकन (विशेष उपबंध) संशोधन विधेयक, 2026 शामिल हैं। इनमें से हरियाणा विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2026 के तहत वित्त वर्ष 2026-27 (जो 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा) के दौरान राज्य की संचित निधि से 2,79,602 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के व्यय को अधिकृत किया गया है। वहीं हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 में संशोधन के लिए पारित विधेयक का उद्देश्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। वर्तमान में अधिनियम की धारा 65 और 68-ग में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियों—जैसे कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 193 के तहत दर्ज मामलों—के संबंध में स्पष्ट प्रावधान नहीं हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय और राज्य आयोगों के समक्ष लंबित मामलों तथा पुलिस कर्मियों के खिलाफ गंभीर कदाचार की जांच में भी स्पष्ट दिशा-निर्देशों की कमी थी। साथ ही, राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण द्वारा शिकायतों के निपटान के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं थी। इन्हीं कमियों को दूर करने के लिए संशोधन के माध्यम से नए प्रावधान जोड़े गए हैं, ताकि राज्य और जिला स्तर पर पुलिस शिकायत प्राधिकरण का संचालन अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध हो सके।