ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी। रेवाड़ी में बार चुनाव वोटिंग के लिए अधिवक्ता मतदाताओ में खासा उत्साह। कतार में खड़े होकर बढ़ चढक़र ले रहे मतदान में भाग। रेवाड़ी में शांतिपूर्वक मतदान की प्रक्रिया जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/18 मार्च। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल का चुनाव बुधवार को रेवाड़ी बार एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित किया गया। बार चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 से शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चलेगी। काउंसिल के 23 पदों के लिए कुल 157 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 53 प्रत्याशी महिला हैं। चुनाव अधिकारी अश्विनी तिवारी ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया शांति पूर्वक चल रही है। इस बार पांच महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है इसके अलावा दो अन्य पद मनोनीत किए जाएंगे। चुनाव के लिए एडवोकेट गुरविंदर सिंह बराड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनाव जिला प्रशासन की देखरेख में बैलेट पत्र पर कराए जा रहे है। मतदान को लेकर जिला बार एसोसिएशन स्थित बार रूम में चार बूथ बनाए गए है। अश्विनी तिवारी ने बताया कि जिला बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा में कुल 25 सदस्य होते हैं जिनमें से 23 सदस्यों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। 23 पदों के चुनाव के लिए 157 प्रत्याशी मैदान में हैं और इन सभी को वरीयता के आधार पर मतदान किया जाना है। एक अधिवक्ता 25 प्रत्याशियों को वरीयता के आधार पर मतदान करेगा। इस मतदान प्रक्रिया में पूरे हरियाणा पंजाब एवं चंडीगढ़ से कुल 114758 अधिवक्ता मतदान कर रहे है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में बावल एवं रेवाड़ी के अधिवक्ताओं को मिलाकर बूथ बनाए गए हैं जिसमें 3037 अधिवक्ताओ द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है।