ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
आम जनता को सशक्त करने की दिशा में दूरदर्शी कदम है 'मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड' : संदीप सैनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
- बैकफिंको के चेयरमैन ने योजना को ऐतिहासिक निर्णय बताया तरसेम दीवाना - होशियारपुर 02 Jan : बैकफिंको के चेयरमैन संदीप सैनी ने मुख्यमंत्री सेहत योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 8 जनवरी 2026 से प्रदेश भर में शुरू होने जा रहे रजिस्ट्रेशन के माध्यम से पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक की पहुंच में लाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। संदीप सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत पंजाब और चंडीगढ़ के सरकारी व पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में प्रत्येक परिवार को हर वर्ष 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित होगी, जो महंगे इलाज के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी नागरिक केवल आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे। यह योजना “स्वस्थ पंजाब” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है। चेयरमैन संदीप सैनी ने बताया कि योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति का पंजाब का निवासी होना अनिवार्य है। पात्र नागरिक अपने गांव या शहर के नजदीकी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड और वोटर कार्ड जैसे निवास प्रमाण पत्र आवश्यक होंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं और अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करें।