Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक सदन में झूठे आरोप लगाकर वॉकआउट कर जाते हैं और यह उनकी पुरानी प्रवृत्ति रही है। मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में कहा कि “जो अपने आप को नहीं संभाल सकते, वो घर को क्या संभालेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए बजट की निराधार आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बजट को गंभीरता से पढ़ा ही नहीं, इसलिए वे प्रदेश के विकास और योजनाओं पर सार्थक चर्चा नहीं कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के करोड़ों लोग विधानसभा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं, लेकिन विपक्ष का गैरजिम्मेदाराना रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “जो खुद चल नहीं पाते रास्तों पर, अक्सर वही मंजिलों पर सवाल करते हैं।” बजट पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि यह उनका दूसरा बजट है, जो करीब 5 हजार सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रघुबीर कादियान द्वारा बजट भाषण की अवधि पर उठाए सवालों को भी खारिज किया। राज्यसभा चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री ने विपक्ष को घेरा और कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने पर सवाल उठाना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। साथ ही उन्होंने प्री-बजट बैठकों में किसानों की भागीदारी पर विपक्ष के आरोपों को भी निराधार बताया और कहा कि किसान, मजदूर, उद्योग और हर वर्ग की भागीदारी से यह जनहितकारी बजट तैयार किया गया है।