Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 16 मार्च।पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनावों को लेकर सेक्टर-43 स्थित चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में 17 और 18 मार्च 2026 को ‘नो वर्क डे’ घोषित किया गया है। यह निर्णय चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने लिया है, ताकि अधिवक्ता मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें। बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक चौहान, उपाध्यक्ष संदीप गुज्जर और सचिव अमीश शर्मा ने इस संबंध में समूह न्यायिक अधिकारियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बार काउंसिल के चुनाव एक साथ कराए जा रहे हैं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य भारती रानी, राजेश शर्मा, विवेक शर्मा, अंशुल जिंदल, मंजू सागर, गुरचरन सिंह कौशल, हिमांशु वर्मा और मीनाक्षी ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। हालांकि ‘नो वर्क डे’ के बावजूद अदालत के जरूरी कामकाज को प्रभावित न होने देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बार एसोसिएशन ने कोर्ट की विभिन्न मंजिलों पर वकीलों और क्लर्कों की ड्यूटी लगाई है, जो दोनों दिनों में अदालत में मौजूद रहेंगे। पहली मंजिल पर वकील दिनेश और अरुण भाटिया के साथ क्लर्क काका राम और विजय शर्मा तैनात रहेंगे। दूसरी मंजिल पर वकील विवेक कुमार शर्मा और अभिषेक चौहान जिम्मेदारी संभालेंगे, जिनके साथ क्लर्क अनिल कुमार, मनोज कुमार और जय प्रकाश मौजूद रहेंगे। तीसरी मंजिल पर वकील मनजीत सिंह, विकास कुमार और विकास गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि उनके साथ क्लर्क सुरजीत सिंह, शिव थापर और दयाल कुमार रहेंगे। चौथी मंजिल पर वकील राजेश शर्मा, हिमांशु शर्मा और पूजा रानी तैनात रहेंगे, जिनके साथ क्लर्क जगदीप सिंह, दीपक और रजिंदर अदालत के आवश्यक कामकाज को संभालेंगे। बार एसोसिएशन के अनुसार यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि एक ओर अधिवक्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान में हिस्सा ले सकें और दूसरी ओर अदालत के जरूरी मामलों की सुनवाई और कामकाज भी सुचारू रूप से चलता रहे।