Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च।आम आदमी पार्टी के यूथ विंग मालवा सेंट्रल जोन के अध्यक्ष Parminder Singh Sandhu ने कहा है कि मोगा में आयोजित की जा रही भाजपा की रैली के लिए बाहरी राज्यों से लोगों को लाना इस बात का प्रमाण है कि पंजाब में पार्टी का मजबूत जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री Amit Shah के पंजाब दौरे पर उनका स्वागत है, लेकिन जिस पार्टी को पंजाब में रैली के लिए स्थानीय लोग नहीं मिलते, वह हरियाणा और राजस्थान से बसों में भरकर भीड़ ला रही है। उन्होंने इसे केवल एक राजनीतिक दिखावा बताया, जिससे पंजाब के लोग प्रभावित नहीं होंगे। संधू ने कहा कि पंजाब के लोग अब काफी जागरूक हैं और दिखावटी राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं। बाहरी राज्यों से भीड़ लाकर ताकत दिखाने की कोशिश भाजपा की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की सरकार के कामों से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में सुधार तथा युवाओं को पारदर्शी ढंग से सरकारी नौकरियां देने जैसे कदम उठाए गए हैं। संधू ने केंद्र सरकार से पंजाब के रुके हुए फंड जारी करने की भी मांग की।