Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च।पंजाब के मोगा के किल्ली चहलां में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बदलाव रैली के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। भाजपा ने इस रैली को सफल बताते हुए दावा किया कि बड़ी संख्या में जुटी भीड़ से विरोधी दलों की टेंशन बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, जो अब तक भाजपा को हल्के में ले रही थीं, अब खुलकर भाजपा पर हमला करने लगी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दो दिन में दो बार भाजपा और अमित शाह के खिलाफ बयान दिए। वहीं कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी रैली को फ्लॉप शो बताया। भाजपा का कहना है कि पार्टी अब शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को शहरी क्षेत्रों में अच्छी बढ़त मिली थी और वोट प्रतिशत में भी बढ़ोतरी हुई थी। भाजपा अब बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर रही है, जिससे विरोधी दलों को चिंता हो रही है। दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल फिलहाल “वेट एंड वॉच” की नीति अपना रहे हैं। अमित शाह ने भले ही 2027 विधानसभा चुनाव सभी 117 सीटों पर लड़ने की बात कही हो, लेकिन उनके बयान से अकाली दल के साथ भविष्य में गठबंधन की संभावना भी पूरी तरह खत्म नहीं मानी जा रही है।