Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च।लुधियाना के नीम वाला चौक पर रविवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सामान से लदा ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान के बाहरी हिस्से से टकरा गया। इससे दुकान का अगला हिस्सा (फ्रंट) टूट गया और शीशे चकनाचूर हो गए। दुकानदार ने ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब 2 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। हालांकि CCTV फुटेज ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। दुकानदार शब्बीर अहमद ने बताया कि वह रोज़ा रखकर नमाज़ अदा करने के बाद दुकान में बैठे ही थे कि अचानक एक ट्रक दुकान के अंदर की तरफ आ गया। शब्बीर के मुताबिक हमने बहुत शोर मचाया लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दुकान के बाहर लगा तिरपाल और शीशे पूरी तरह टूट गए। जो कांच चाय और खाने-पीने के सामान में गिरा उससे सब बर्बाद हो गया। हम बाल-बाल बचे हैं। ट्रक ड्राइवर जीत सिंह ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह सरदार फीड्स की मिल में सामान पहुँचाने जा रहा था। जीत सिंह ने कहा मैं 15-20 साल से ट्रक चला रहा हूँ आज तक कोई हादसा नहीं हुआ। गली इतनी तंग है कि गाड़ी दूसरे गियर से ऊपर जा ही नहीं सकती। दुकान की छतरी/तिरपाल बाहर की तरफ लटका था जो ट्रक के ऊपरी हिस्से में फंस गया और खिंचने की वजह से नुकसान हुआ। ड्राइवर ने मौके पर ही अपना मेडिकल टेस्ट कराने की चुनौती भी दी। इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ट्रक अपनी सामान्य गति से दुकान के पास से गुज़र रहा था। लेकिन दुकान के बाहर निकली हुई छतरी ट्रक के ऊपर फंस गई, जिससे खिंचाव पैदा हुआ और पूरी दुकान का अगला हिस्सा ढह गया। मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है केवल आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस के अनुसार ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है दोनों पक्षों को बुलाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।