Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च। इजराइल और ईरान के बीच जैसे-जैसे लड़ाई लंबी खिंचती जा रही है वैसे-वैसे एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों में दहशत फैलती जा रही है। गैस एजेंसियां जहां अब तक बुकिंग के बाद दो से तीन दिन में सिलेंडर की सप्लाई दे रहीं थीं, वहीं अब वेटिंग सात से आठ दिन हो गई है। गैस कंपनियों का बुकिंग सिस्टम भी अभी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। ऑनलाइन या फोन के जरिए बुकिंग करने का सिस्टम दिन के समय पूरी तरह से क्रैश हो रहा है। सुबह सात बजे से पहले और रात को नौ बजे के बाद गैस की बुकिंग हो पा रही है। वहीं दूसरी तरफ गैस एजेंसियों में गाड़ियों की बुकिंग की होड़ लगी है। एजेंसियां कंपनियों को लगातार डिमांड भेज रही हैं ताकि उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी दी जा सके। जानकारी के मुताबिक कंपनियों ने भी एजेंसियों को बुकिंग के हिसाब से सप्लाई देनी शुरू कर दी। उधर, कमर्शियल सिलेंडर की कमी ने होटल-रेस्टोरेंट व मैरिज पैलस के मालिकों की परेशानी बढ़ा दी। होटल-रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि अब उन्हें सीमित मात्रा में सिलेंडर मिल रहे हैं। स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उन्हें कमर्शियल सिलेंडर हासिल करने में समस्या आ सकती है। लुधियाना गैस एजेंसी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अरूण गुप्ता का कहना है कि जिनकी बुकिंग हो रही है उन्हें सिलेंडर मिल रहे हैं। अरूण गुप्ता का कहना है कि बुकिंग के बाद होम डिलीवरी चल रही है। उन्होंने कहा कि पैनिक होने के कारण जैसे ही लोगों के सिलेंडर बुक हो रहे हैं वो होम डिलीवरी का इंतजार नहीं कर रहे और सिलेंडर लेकर एजेंसियों में पहुंच रहे हैं जिसकी वजह से भीड़ लग रही है। उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियां बुकिंग के हिसाब से होम डिलीवरी पहले की तरह दे रही हैं।