पंजाब/यूटर्न/15 मार्च। ह्यूमन राइट पंजाब चंडीगढ़ के सदस्य जितेंद्र पाल सिंह द्वारा फाजिल्का जिले का दौरा किया गया जिसमें उन्होंने समूह पंचायत के सदस्यों व आम जन की समस्याओं को सुना , वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पंजाब के विभिन्न शहरों में उन्होंने दौरा किया है व लोगों को मिले हैं उन्होंने समाज से जुड़ी कई समस्याओं के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि ह्यूमन राइट कमीशन द्वारा लोगों को उनके साथ जोड़ा गया है और हर जिले में 15 मेंबरी कमेटी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में शवों को फ्रिज में रखना और सफाई सेवकों को को हर बनता मान भत्ता देने व जरूरतो का सामान देने की बात कही है वहीं उन्होंने कहा कि लावारिस लाशों का दाह संस्कार भी सरकार द्वारा फ्री में किया जाएगा वही फाजिल्का के समाजसेवी बिट्टू जी ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से लावारिस लाशों का दाह संस्कार करते आ रहे हैं और हर शव के दाह संस्कार पर ₹3000 के करीब खर्चा आता है जो उनकी संस्था खुद उठाती है उन्होंने कहा कि वह भी सरकार से मिलकर इस संबंधी बात करेंगे