Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 14मार्च। लुधियाना के मल्हार रोड स्थित होटल बलासे और पक्खोवाल रोड पर इमिग्रेशन दफ्तर चलाने वाली एक महिला एजेंट द्वारा लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने राजस्थान के एक युवक की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। राजस्थान के श्री गंगानगर के विनोबा बस्ती में रहने वाले शोनिक कुक्कड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खुद भी इमिग्रेशन के काम से जुड़ा है। उसने लुधियाना की आरके ट्रेवलर्स एंड इमिग्रेशन की मालकिन गुरविंदर कौर उर्फ गगन सरां से संपर्क किया था। शोनिक ने 3 छात्रों को विदेश भेजने के लिए गुरविंदर कौर से डील की थी। इसमें से 2 छात्रों को ऑस्ट्रेलिया और एक छात्र को सिंगापुर भेजा जाना था। इस काम के बदले शोनिक ने आरोपी महिला को 20 लाख रुपए दिए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार पैसे लेने के बाद गुरविंदर कौर ने छात्रों को विदेश भेजने की प्रक्रिया में टालमटोल शुरू कर दी। काफी समय बीत जाने के बाद जब छात्रों की फाइलें आगे नहीं बढ़ीं तो शोनिक ने अपने पैसे वापस मांगे।आरोप है कि महिला ने न तो छात्रों को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। बार-बार मांगने पर भी जब पैसे नहीं मिले तो पीड़ित ने नवंबर 2025 में पुलिस के पास शिकायत (PGD नंबर 706344) दर्ज करवाई। लुधियाना पुलिस ने इस मामले की लंबी पड़ताल की। जांच अधिकारी ने पाया कि आरोपी महिला ने धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी गुरविंदर कौर के खिलाफ BNS की धारा 316 (2), 318 (4), 336 (2), 336 (3), 340 (2), 351 (3) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।