ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
चंडीगढ़ में ड्रग तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 85 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 13मार्च। चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 85 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ सुमेर प्रताप सिंह, आईपीएस के निर्देशों पर की गई। पूरी कार्रवाई एसपी सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज की निगरानी में अंजाम दी गई। पुलिस स्टेशन मलोया की टीम ने सफलता हासिल की, जिसकी अगुवाई इंस्पेक्टर जसबीर सिंह कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील वर्मा उर्फ बाबू चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च को दोपहर करीब 12:35 बजे एएसआई मंगत सिंह और उनकी टीम ने ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, मलोया में मकान नंबर 2025 के पास संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे वह बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के लेकर घूम रहा था। इस मामले में एफआईआर नंबर 44, दिनांक 12 मार्च 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में थाना मलोया में केस दर्ज किया गया है। मौके पर एमएफटी टीम को बुलाया गया और बरामद हेरोइन को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर थाना मलोया के मालखाने में जमा करा दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सुनील वर्मा ने खुलासा किया कि वह हेरोइन पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से लाता था और उसे ट्राइसिटी क्षेत्र में रिटेल स्तर पर सप्लाई करता था। पहले भी रह चुका है आरोपों में शामिल पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-36 में 2015 और 2017 में अपहरण, गैंगरेप और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ड्रग नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।