दलजीत अज्नोहा
होशियारपुर
होशियारपुर /यूटर्न/ 13मार्च।सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के एम.बी.ए. और बी.बी.ए. के छात्रों द्वारा सच्चदेवा स्टॉक्स के मुख्य कार्यालय का दौरा संदीप शर्मा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, डॉ. अंजू बाला असिस्टेंट प्रोफेसर की अगुवाई में किया गया। सच्चदेवा स्टॉक्स के बूथ गार्डी स्थित मुख्य कार्यालय में पहुंचने पर इन छात्रों का स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर इन छात्रों को शेयर बाजार की बारीकियों के बारे में सच्चदेवा स्टॉक्स के एम.डी. परमजीत सिंह सच्चदेवा द्वारा बहुमूल्य जानकारी दी गई और कहा गया कि शेयर बाजार में प्रवेश करने से पहले उस संबंधी पूरी जानकारी आपके पास होना जरूरी है तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। परमजीत सच्चदेवा ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कभी भी कोई शॉर्ट कट नहीं होता बल्कि सफलता उसी व्यक्ति के चरण चूमती है जो अपने क्षेत्र में मेहनत और लगन से आगे बढ़ता है। इस मौके पर इन छात्रों द्वारा सच्चदेवा स्टॉक्स के विभिन्न विभागों का दौरा भी किया गया। इस मौके पर शिवांजली शर्मा एच.आर. हेड, रिलेशनशिप मैनेजर दिव्यांशी जोशी भी मौजूद रहीं।