Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 13मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की आधिकारिक टी-शर्ट जारी की। यह मैराथन नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करने तथा पंजाब की युवा पीढ़ी को स्वस्थ और खेलों की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर उपस्थित पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान द्वारा चलाए जा रहे “नशों विरुद्ध युद्ध” अभियान की निरंतरता में पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने, युवाओं के भविष्य को सुनहरा बनाने और राज्य को फिर से हंसता-खेलता एवं रंगला बनाने के उद्देश्य से 22 मार्च 2026 को फुटबॉल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध माहिलपुर (गढ़शंकर), जिला होशियारपुर में यह विशाल मैराथन आयोजित की जा रही है। डिप्टी स्पीकर ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने अपना शपथ ग्रहण समारोह भी खटकड़ कलां में शहीदों को नमन करने के बाद किया था और यहां हर वर्ष शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी सम्मान के तहत शहीदी दिवस से एक दिन पहले 22 मार्च को यह मैराथन शहीद-ए-आज़म को समर्पित की जा रही है। स जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने एक स्वस्थ और मजबूत देश का सपना देखा था, जिसमें हर युवा देश की सेवा के लिए समर्पित हो। उनके इस सपने को साकार करने के लिए नशों का खात्मा करना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। ऐसी मुहिमों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना भी मजबूत होगी। स रोड़ी ने मैराथन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस नेशनल मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति भाग ले सकेंगे। विजेताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विशाल कार्यक्रम में पंजाब के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की भरपूर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही देश-विदेश में नाम कमा चुकी कई प्रमुख हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।