Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 13मार्च। गुरुओं-पीरों की यह धरती, जहाँ दुश्मन की बेटियों और बहनों को भी सम्मान दिया जाता है और जहाँ मुगलों के शासन के दौरान भी पंजाबियों ने देश की बेटियों की इज्जत के लिए कुर्बानियां दीं, आज उसी कौम की इज्जत को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तार-तार कर दिया है। उपरोक्त शब्द शिरोमणि अकाली दल की महिला नेता नीति तलवाड़ ने यूथ अकाली दल के अध्यक्ष अमरिंदर हुसैनपुरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ किए गए रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहे। नीति तलवाड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह समझ लेना चाहिए कि महिलाओं को वित्तीय सहायता (पैसों) से कहीं अधिक मान और सम्मान की आवश्यकता है। अमरिंदर हुसैनपुरी जिला अध्यक्ष, यूथ अकाली दल उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अहंकार के कारण युवाओं और महिलाओं के कल्याण का कोई काम तो किया नहीं, बल्कि समय-समय पर उन्हें अपमानित करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया। विधानसभा के भीतर विपक्षी नेताओं के प्रति जो रवैया अपनाया जा रहा है, उसने लोकतंत्र की मर्यादा को भंग किया है। उन्होंने युवाओं से इस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। लखविंदर लक्खी और जतिंदर सिंह लाली बाजवा इन नेताओं ने कहा कि सरकारें संयम से चलती हैं, लेकिन आज पंजाब के लोग नेताओं की गुंडागर्दी से त्रस्त हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे प्रदेश में केवल शिरोमणि अकाली दल ही सरकार की इस धक्केशाही के खिलाफ आवाज उठा रहा है। रोष प्रदर्शन के दौरान शंकराचार्य चौक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर पूर्व, संजीव तलवाड़, शमशेर भारद्वाज और जगतार सिंह ने भी संबोधित किया। इस प्रदर्शन में स्त्री अकाली दल और यूथ अकाली दल के कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह एक्स, सुखविंदर कौर, रोजी वधावन, प्रिया सैनी, कृष्णा थापर, एमसी बब्बू बजवाड़ा, बलराज चौहान, सरबजीत सिंह मोमी, अमनदीप हुसैनपुर और अन्य नेता उपस्थित थे।