ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
बच्चे आज भी पापा का इंतज़ार करते हैं:पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा की पत्नी की भावुक पोस्ट, लिखा- मैं उनकी यादें जिंदा रखूंगी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब /यूटर्न/ 13मार्च। मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवांदा के आकस्मिक निधन ने पूरी पंजाबी इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसकों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। इस बीच राजवीर की पत्नी हर्षविंदर कौर जवांदा ने दिवंगत गायक के सोशल मीडिया अकाउंट से एक ऐसी पोस्ट साझा की है, जिसे पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो गई हैं। हर्षविंदर ने इस पोस्ट के जरिए न सिर्फ अपना दर्द साझा किया, बल्कि राजवीर के अधूरे सपनों और उनकी विरासत को आगे ले जाने का संकल्प भी दोहराया है। हर्षविंदर ने राजवीर की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट करते हुए लिखा कि समय बीत रहा है लेकिन उनके लिए वक्त जैसे ठहर सा गया है। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा आज एक अरसा बीत गया है राजवीर को इस दुनिया से गए हुए पर हमें आज भी हर पल उनकी कमी खलती है। बच्चे आज भी दरवाजे की तरफ देखते हैं और अपने पापा का इंतजार करते हैं। मैं आज बहुत हिम्मत जुटाकर यह पोस्ट लिख रही हूँ। सच तो यह है कि दुनिया के लिए जिंदगी चलती जा रही है लेकिन हम वहीं कहीं पीछे खो गए हैं। मुश्किल घड़ी में साथ देने वाले प्रशंसकों का आभार जताते हुए हर्षविंदर ने लिखा मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करती हूँ जो राजवीर को प्यार करते हैं और हमारे दुख में शामिल हुए। मेरी बस यही विनती है कि आगे भी हमारा साथ इसी तरह देना। मुझे नहीं पता कि मैं राजवीर की तरह कुछ बड़ा या अलग कर पाऊंगी या नहीं लेकिन मैं उनकी दी हुई पॉजिटिविटी और उनके विचारों के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश करूंगी। उनके गीतों के जरिए मैं उन्हें हमेशा जिंदा रखूंगी। जोगिया गाने ने बढ़ाया दर्द कमेंट्स में उमड़ा फैंस का सैलाब हर्षविंदर ने इस भावुक संदेश के बैकग्राउंड में राजवीर का ही सुपरहिट गाना जोगिया लगाया है। गाने के बोल कफ़न लंबा सलामियां ते ऊपर काख पाए उधरों कोई ना परतिया ते इधर लाख गए वर्तमान हालातों में प्रशंसकों के कलेजे को चीर रहे हैं। हर्षविंदर की इस पोस्ट पर हजारों की संख्या में कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस और पंजाबी कलाकार परिवार को लिखा वाहेगुरु परिवार को बल बख्शे। राजवीर भाई हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भाभी जी आप अकेले नहीं हैं हम सब आपके साथ खड़े हैं।