Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 13मार्च। सेक्टर-32 अस्पताल में नव नियुक्त मेडिकल सुपरिटेंडेंट विशाल गुग्लानि का गुरुवार को जीएमसीएच ऑल कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल के नए नेतृत्व से कर्मचारियों और मरीजों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए मेडिकल सुपरिटेंडेंट के मार्गदर्शन में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों का सकारात्मक समाधान निकलेगा। यूनियन की ओर से अस्पताल के विकास, कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और बेहतर कार्य वातावरण बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया गया। नव नियुक्त मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के सहयोग से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और अस्पताल की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।