Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने किया नववर्ष कैलेंडर का विमोचन चंडीगढ़। नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर-19 रामदरबार में कांग्रेस पार्टी की ओर से नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गुरचरण सिंह के निवास स्थान पर हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस, वार्ड नंबर-19 रामदरबार की ओर से नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया। कैलेंडर का विधिवत उद्घाटन चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने किया। नववर्ष मिलन समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और रामदरबार क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें जेड.पी. खान, नरिंदर कुमार नंदी, बिरेन्द्र रॉय, वी.एन. तिवारी, ओम पाल चौटाला, बदन सिंह, ईश्वर सिंह, सोनिया दुग्गल, सुभाष कुमार, गुरदयाल सिंह, एडवोकेट सुरिंदर कुमार, रोहित चौटाला, रजिंदर कुमार, पास्टर दीपक पॉल, पास्टर नरेश कुमार, विनोद कुमार, जंग बहादुर, सरदार गुरमेल सिंह, सुनील कुमार, चतुर्वेदी जी, विकास कुमार, बिजेंदर यादव, आदित्य कुमार, अंकुश, सतीश कुमार, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।