ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
नरेंद्र मोदी की विदेश नीति ने भारत को बर्बाद किया - हरचंद सिंह बरसट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली /यूटर्न/ 12मार्च। आम आदमी पार्टी, पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एकतरफा विदेश नीति के कारण आज देश को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी को लेकर जो हाहाकार मचा हुआ है, वह केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। स. बरसट ने कहा कि भारत पिछले 75 सालों से गुट निरलेप विदेश नीति अपनाता रहा। भारत कभी भी किसी एक पक्ष के साथ नहीं खड़ा हुआ, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में मध्यस्थ भूमिका निभाकर फैसले करवाता रहा है, लेकिन वर्तमान समय में ईरान-इज़राइल युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से खुले तौर पर इज़राइल व अमेरिका का साथ देने के कारण ईरान के साथ भारत के संबंध प्रभावित हुए हैं, जिसका परिणाम अब देश को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में आने वाली एलपीजी और तेल का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा हॉर्मुज जल डमरू मार्ग के माध्यम से आता है, जिस पर ईरान का नियंत्रण है और अब ईरान केवल उन देशों के जहाजों को ही वहां से गुजरने दे रहा है, जो गुट निरलेप हैं या उसके साथ खड़े हैं। ईरान के नाराज़ होने के कारण यह सप्लाई चेन टूट गई है, जिसके कारण पूरे भारत में हाहाकार मचा हुआ है। इस संकट का सीधा असर होटल/रेस्टोरेंट उद्योग पर पड़ रहा है। मुंबई के लगभग 20 प्रतिशत होटल/रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि आने वाले दिनों में 30 से 40 प्रतिशत ओर होटल/रेस्टोरेंट बंद होने की संभावना है। इसके कारण लगभग एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की संभावना है, जो भारत की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वे अमेरिका के दबाव के नीचे क्यों हैं और क्या वे अपने मित्र अडानी, जिस पर अमेरिका में केस दर्ज है, को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण वे भारत को बर्बाद करने वाली नीतियां बना रहे हैं। स. बरसट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पद से इस्तीफा दें, ताकि कोई दूरदर्शी और सूझवान प्रधानमंत्री भारत की विदेश नीति को संतुलित ढंग से बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को तरक्की के रास्ते पर ले जा सके।