Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
​जगरांव/यूटर्न/12/मार्च। नगर परिषद जगरांव की समस्त शाखाओं के कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सफाई सेवक यूनियन पंजाब के जिला अध्यक्ष अरुण गिल के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्र हुए कर्मचारियों ने पूर्व निर्धारित अल्टीमेटम के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूँककर रोष प्रदर्शन किया। ​अर्थी फूँक प्रदर्शन और नारेबाजी ​प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतीकात्मक अर्थी को कंधों पर उठाकर शहर में रोष मार्च निकाला। बस स्टैंड जगरांव के मुख्य चौक पर पहुँचकर कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूँका। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज कर रही है। ​SDM के माध्यम से सरकार को भेजा मांग पत्र ​पुतला फूँकने के बाद, सभी जत्थेबंदियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए उप-मंडल मजिस्ट्रेट (SDM) जगरांव के कार्यालय तक मार्च किया। वहां एसडीएम के माध्यम से पंजाब सरकार को एक मांग पत्र भेजा गया। ​प्रशासन का आश्वासन:- एसडीएम जगरांव ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनका मांग पत्र आज ही पंजाब सरकार को भेज दिया जाएगा ताकि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो सके। ​इस मौके पर भारी संख्या में अलग-अलग विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से: ​यूनियन पदाधिकारी: सचिव राजिंदर कुमार, सीवरेज यूनियन प्रधान राज कुमार, ​क्लेरिकल स्टाफ: क्लर्क दविंदर सिंह, नवजीत कौर, गगन खुल्लर, अमन कौर, विशाल टंडन। ​अन्य सदस्य: मनी धालीवाल, नरिंदर सिंह, हीरा सिंह, हरदीप ढोलण, जगमोहन सिंह, ​फायर ब्रिगेड व इलेक्ट्रिकल: दीप सिंह, भगत सिंह, सोनी ढिल्लों, जसप्रीत सिंह, हरीश कुमार, ​सफाई कर्मचारी दल: बलविंदर कल्याण, डिंपल, श्याम लाल चिंडालिया, सन्नी सुंदर, सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, संदीप कुमार, भूषण गिल, बिक्रम गिल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।