Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/12 मार्च। प्रसिद्ध गायक मनी औजला का नया गाना नेम मनी अभी हाल ही में रिलीज़ हुआ और रिलीज़ होते ही इस गीत ने धूम मचा दी है और पंजाबी म्यूजिक लवर्स ने इस गीत को काफी पसंद किया है। यह गीत दुबई की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्माया गया है। इसे गाने के साथ साथ लिखा भी उन्होंने खुद ही है। ऑलराउंडर कलाकार मनी औजला एक गायक होने के साथ साथ एक अच्छे गीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। अपने प्रशंसकों को अपने गीतों का इंतजार करवाने वाले मनी औजला का कहना है कि अब वह अपने प्रशंसकों को गीत का इंतजार नहीं करवाएंगे बल्कि जल्दी जल्दी कुछ दिनों बाद ही अपने नए गीत रिलीज़ करेंगे। प्रसिद्ध पत्रकार अजायब के पुत्र हैं मनी कलाकारी क्षेत्र में ऊँचाइयों को छुने वाले मनी औजला एक प्रसिद्ध पत्रकार अजायब सिंह औजला के पुत्र हैं और मनी का मानना है कि उनके पिता जी के कारण घर का माहौल ऐसा था कि उन्होंने गायकी लाइन को चुना। इसके बाद सबसे पहले मनी ने हरभजन मान के साथ शुरुआत की और इसके बाद अमरिंदर गिल, मलकीत सिंह व कई अन्य प्रसिद्ध गायकों के साथ कोर्स किया। सभी गायकों से प्राप्त ज्ञान को अपने दिमाग में रखा। उनका कहना है कि अमरिंदर गिल काफी सुलझे हुए इंसान हैं और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। उनकी कलाकारी देखकर मेरे दिल को बहुत सकून मिलता है। यो यो हनी सिंह भी रहें हैं दिल के करीब: यो यो हनी सिंह के ग्रुप माफिया मंडीर के अहम गायक रहे मनी औजला का मानना है कि वह शुरू से ही इस ग्रुप का हिस्सा रहे और ग्रुप के पहले शो से अंतिम शो तक इकट्ठे शोज़ किए और उस समय इतने शो किए कि नींद भी जहाज़ों में पूरी करनी पड़ती थी। जितना भी ग्रुप के साथ काम किया बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहना है कि उस समय ग्रुप में से उनकी हनी सिंह के साथ सबसे अच्छी बॉन्डिंग थी और रोजाना इकट्ठे ही ट्रैवल करते थी। उस समय वह मेरे सबसे करीबी थे। सफलता के समय भी जमीन से जुड़े रहना चाहिए: मनी औजला का मानना है कि जब सफलता मिलती है तो शोहरत दिमाग पर चढ़ती है मगर उस समय शोहरत को दिमाग पर हावी नहीं होने देना चाहिए बल्कि सफलता के समय भी अपने दिमाग का प्रयोग करके जमीन के साथ जुड़े रहना चाहिए। इसी से आपको ओर अधिक सफलता हासिल होती है। मनी ने कहा कि मेहनत करो, आगे बढ़ो और सफलता के साथ जिंदगी को इन्जॉय करो।