नेशनल हाइवे को सभी बिल्डिंगों के रास्ते बंद करने को भेजा लेटर
लुधियाना/यूटर्न/11 मार्च। साउथ सिटी रोड पर बाहुबलियों द्वारा इललीगल तरीके से इमारतें बना दी गई है। जिसे लेकर लुधियाना सिटीजन काउंसिल की और से लगातार मुद्दा उठाया जा रहा है। अब इस मामले में ग्लाडा भी एक्शन मोड में आ चुका है। ग्लाडा की और से 40 इमारतों के बाहर डिमोलाइज करने के नोटिस चिपका दिए गए हैं। जिसके चलते अब जल्द ही इन इमारतों पर पीला पंजा चल सकता है। वहीं इसी के साथ साथ सरकारी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला भी दर्ज हो सकता है। वहीं इसी के साथ साथ ग्लाडा द्वारा इस मामले में एक्शन लेने के लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नर को भी पत्र जारी कर दिया है। इसके अलावा एनएचएआई को भी इन सभी इमारतों का रास्ता बंद करने संबंधी लेटर भेजा गया है। हालांकि मौके पर कुल इललीगल इमारतें 47 हैं। लेकिन सात बिल्डिंग मालिकों द्वारा कोर्ट से स्टे ले रखा है। जिसके चलते फिलहाल ग्लाडा उन पर एक्शन नहीं लेगा। हालांकि इन नोटिसों के बाद कारोबारियों में हड़कंप का माहौल पैदा हो गया है। बता दें कि यूटर्न टाइम अखबार द्वारा इस मुद्दे को प्रमुख्ता से उठाते हुए बताया गया था कि कैसे धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे हैं। लेकिन अब जाकर प्रशासन की नींद खुली और एक्शन शुरु हुआ।
खुद इमारतें खाली करने का जारी हुआ था नोटिस
वहीं सात दिन पहले ग्लाडा द्वारा सभी अवैध बिल्डिंग मालिकों को सात दिन पहले भी नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि वह खुद ही इमारतें खाली कर दें, नहीं तो ग्लाडा को मजबूर एक्शन लेना पड़ेगा। लेकिन बिल्डिंग मालिक ऊंची पहुंच होने के चलते शांत बैठे रहे। लेकिन ग्लाडा ने अगली कार्रवाई शुरु कर दी।
एक राजनेता की बिल्डिंग बनने पर भड़का विवाद
वहीं चर्चा है कि पहले यह विवाद काफी सुर्खियों में आया था। लेकिन फिर बिल्डिंग मालिक ग्लाडा अधिकारियों के समक्ष पहुंच गए। जिसके बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन इस बीच एक राजनेता द्वारा साउथ सिटी रोड पर नई इमारत बनानी शुरु कर दी गई। जिसका इलाका निवासियों द्वारा विरोध शुरु कर दिया गया। जिसके बाद यह पूरा मामला फिर विवादों में आ गया।
यह 47 बिल्डिंगें और लोगों को आए थे नोटिस
साउथ सिटी रोड पर 47 इमारतें और लोगों को इललीगल होने के नोटिस आए थे। जिसमें नूमी, सरताज स्वीट्स, सोनी सेंटर – विपन पुरी, अनधिकृत निर्माण, तनेजा प्रॉपर्टीज, रणजोध सिंह, जसलीन चौधरी, तनेजा प्रॉपर्टी एडवाइजरस, जग्गी एस्टेट्स, भाग्य होम्स, गोयल प्लाई स्टोर, फॉर्च्यून लैंड डेवलपर्स, आर. के. वाइन्स, जुगनू (फूड एंड बेवरेज), जे9 (अर्बन वाइब्स), अनधिकृत निर्माण, नीलम प्रॉपर्टीज, ले एंट्रेस, द विंटर गार्डन, बाबा चिकन, कैप्टन रियल एस्टेट, रीगल प्रॉपर्टीज, बास्किन रॉबिन्स, डीबीएन प्रॉपर्टीज, बेक फ्रेश, डे नाइट 24/7, आरएस मेडिकेयर, सीएक्सवाई सैलून एंड स्पा, कोठारी मार्बल्स (जिम एंड स्पा), बेल्जियन वाफल, ऑल डे कॉफी कंपनी, तत्त्वम, ईट एन मीट, एचडीएफसी बैंक, चावला एवी सॉल्यूशन (इनोवेटिव थिएटर्स), रणवीर लिखी डिजाइन, अनधिकृत निर्माण, बसेरा प्रॉपर्टीज, सुखमनी प्रॉपर्टीज, छाबड़ा मोटर्स एंड डेवलपर्स, जसकरण देओल, सबवे, ग्रीन हाउस कैफे, डेक्कन गैलरी [बाइक स्टूडियो, एक्स्टेसी (डांस स्टूडियो)], ज़ेरो कोर्टयार्ड (ओबरा रेस्टोबार, लीला सैलून), करण पुरी (डे कार्टिनोज), चावला चिकन, तलवार प्रॉपर्टीज, क्लब-91 (स्नूकर, बाइक्स), जेएम क्रिएशन्स (अनधिकृत निर्माण), गार्डन ग्रिल (हॉट एन स्पाइसी), राजनेश स्याल के नाम शामिल है।
सात बिल्डिंग मालिकों के पास स्टे से हुआ बचाव
वहीं ग्लाडा द्वारा पहले भी इन 47 लोगों को नोटिस जारी किए थे। जिसके चलते सात बिल्डिंग मालिकों द्वारा कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई थी। सात बिल्डिंगों को कोर्ट की तरफ से स्टे मिला हुआ है। जिसमें छाबड़ा प्रमोटर्स, कोठारी मार्बल समेत सात इमारतें शामिल है। इन इमारतों पर अभी ग्लाडा द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही।
लुधियाना सिटीजन काउंसिल लगातार उठा रहा मुद्दा
बता दें कि साउथ सिटी रोड पर एक के बाद एक कई अवैध इमारतें बन गई। हैरानी की बात तो यह है कि ग्लाडा को यह आलीशान इमारतें बनती नहीं दिखीं। चर्चा है कि अधिकारियों की मिलीभगत के बाद ही यह निर्माण हुए थे। जिसमें सरेआम ग्लाडा के साथ साथ एनएचएआई के नियमों का भी उल्लंघन किया गया है। जिसके बाद लुधियाना सिटीजन काउंसिल द्वारा इस मुद्दे को प्रमुख्ता से उठाया गया।
ग्लाडा सीए व एसीए को समन जारी
वहीं एडवोकेट आदित्य जैन ने बताया कि सात बिल्डिंगों को कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। लेकिन उसमें से एक इमारत को भी ग्लाडा ने नोटिस जारी कर दिया। जिसके चलते कोर्ट में याचिका फाइल की गई है। जिसमें कोर्ट की तरफ से ग्लाडा सीए संदीप कुमार और एसीए विकास हीरा को समन जारी किए गए हैं।