Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
- क्षेत्र में गोलीबारी और जबरन वसूली की वारदातों के लिए इस्तेमाल किए जाने थे बरामद हथियार: डीजीपी गौरव यादव

- गिरफ्तार आरोपियों ने मध्य प्रदेश के किसी अज्ञात व्यक्ति से 87 हजार रुपये में हथियार खरीदे थे: एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूरा
चंडीगढ़/कपूरथला, 8 मार्च मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कपूरथला पुलिस ने एक हथियार सप्लाई मॉड्यूल के दो व्यक्तियों को, जिनमें से एक नाबालिग है, पांच देसी 7.65 एम.एम. पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान जालंधर के गांव मेहराजवाला के रहने वाले अजय कुमार और 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति फिलीपींस और यू.ए.ई. में रहने वाले विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहे थे। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर अपराधी गिरोहों को सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्र में गोलीबारी और जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अजय कुमार को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की। उन्होंने कहा कि आगे की तफ्तीश के बाद उसके 17 वर्षीय साथी को भी गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चार अन्य पिस्तौल बरामद किए गए। एस.एस.पी. ने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों ने मध्य प्रदेश के किसी अज्ञात व्यक्ति से 87,000 रुपये में हथियार खरीदे थे। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि नेटवर्क को पूरी तरह बेनकाब किया जा सके। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सदर कपूरथला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 25 दिनांक 2/2/2026 के अधीन केस दर्ज किया गया था।