चंडीगढ़ 31 दिसंबर :
पंजाब विधान सभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के लोगों को नव वर्ष 2026 की बधाई दी है। उन्होंने कामना की कि परमात्मा इस नए साल में सभी की झोली खुशियों से भर दे और उनके सपने साकार करे।
उन्होंने परमात्मा के आगे अरदास की कि वह दुनिया भर में बसने वाले सभी पंजाबियों को खुशी, सुख-शांति, सफलता और खुशहाली बख्शे। उन्होंने कहा कि हमें गुरू साहिबान द्वारा दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में नियमित व्यायाम करने की अपील की ताकि वे तंदुरुस्त रह सकें।